विद्यालय के संस्थापक की मनायी गयी तृतीय पुण्यतिथि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_945.html
जौनपुर। अम्बेडकर तिराहे के पास स्थित शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी के संस्थापक रामानन्द शुक्ल की तृतीय पुण्यतिथि गुरूवार को विद्यालय प्रांगण में मनायी गयी। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने स्व. शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। साथ ही कहा कि श्री शुक्ल एक महान शिक्षाविद् व व्यक्तित्व के धनी थे। विशिष्ट अतिथि दीवानी बार एसोसिएशन के महामंत्री अनिल सिंह कप्तान ने कहा कि श्री शुक्ल ने राष्ट्र के लिये कार्यकर्ताओं के निर्माण करने का कार्य किया है। इस अवसर पर प्रबन्धक श्रीमती शकुंतला शुक्ला, अनूप शुक्ल, आशीष शुक्ल, अवनीश शुक्ल, शम्स अब्बास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाचार्य विजय शंकर दूबे ने सभी के प्रति आभार जताया।

