कन्या भ्रूण हत्या सहित अन्य बुराइयों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_451.html
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किशोर न्याय बोर्ड परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जहां जहां किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्टेªट ऋषिकेश पाण्डेय, प्राधिकरण के सचिव राजीव पालीवाल, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या डा. विमला सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, मध्यस्थता केन्द्र के मध्यस्थगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में मानव के दुर्रव्यापार, कन्या भ्रूण हत्या, लिंग विभेद, साम्प्रदायिकता जैसी बुराइयों के विरूद्ध जनसामान्य को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने प्राधिकरण को पीड़ित महिलाओं व बच्चों की समस्याओं से अवगत कराते हुये बताया कि बालकों व नारी के संरक्षण हेतु जनपद में संरक्षण गृह व भवन उपलब्ध नहीं है। इस सम्बन्ध में त्वरित रूप से कार्यवाही प्राधिकरण स्तर से होना चाहिये। इसी क्रम में राजीव पालीवाल सचिव प्राधिकरण ने आश्वस्त किया कि प्राधिकरण के स्तर से हरसम्भव कार्यवाही की जायेगी। सभा का संचालन डा. दिलीप सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में बाल संरक्षण इकाई व किशोर न्याय बोर्ड में कार्यरत विधि सह परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

