पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जायेगाः सीवीओ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_526.html
जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि पशुपालकों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से जनपद में चलाये जा रहे देशी गायों के मद समकालीकरण के अन्तर्गत 17 पशु अस्पतालों के 500 पशुओं को चयनित करके 22 सितम्बर को हार्मोन का पहला डोज दिया गया। ज्ञात हो कि चयनित पशुओं को हार्मोन द्वारा एक साथ ऋतु काल में लाया जायेगा और 2 अक्टूबर को सभी पशुओं को उन्नत नस्ल के सड़ के वीर्य द्वारा कृत्रिम गर्भाधान किया जायेगा। इस प्रकार से उत्पन्न होने वाली बछिया जब गाय बनेगी तो उसकी दुग्ध उत्पादन क्षमता लगभग 12 से 16 लीटर तक होगी। उक्त योजना के अन्तर्गत चयनित किये गये पशुपालकों से अनुरोध है कि वे अपने चयनित पशु का गर्भाधान इस कार्यक्रम के बीच में न करवायें, ताकि योजना शत-प्रतिशत सफल रहे।

