लखनऊ (एएनएस )। पिछले दिनों “ यादव परिवार ” में छिडी रार के सूत्रधार माने जा रहे अमर सिंह को आज समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर दिया गया।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने श्री सिंह को पत्र लिखकर महासचिव पद का दायित्व संभालने का निर्देश दिया।