कौशाम्बी में पाकिस्तान के PM का फूंका पुतला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/pm.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । जम्मू कश्मीर के उरी में भारतीय सैनिको के कैम्प में पाकिस्तान
द्वारा किये गए हमले के विरोध में कौशाम्बी जिले के भरवारी कसबे में भाजपा
चेयरमैन संजय गुप्ता के नेतृत्व में पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री नवाज शरीफ
एवं आतंकवाद का पुतला फूँका गया। पुतला फूंकने के पूर्व संजय गुप्ता ने सैकड़ो
भाजपा एव ABVP के कार्यकर्ताओ के साथ एक सभा कर पाकिस्तान के द्वारा किये गए
कायरतापूर्ण हमले की निंदा की ।आतंकवाद एवं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के खिलाफ
जमकर नारेबाजी की। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री से मांग की
है की एक बार आर पार की लड़ाई लड़ी जाए जिससे पाकिस्तान दोबारा ऐसी जुर्रत ना
करे।
