aajtaktimes

राहुल की यात्रा के बाद घोषित होंगे कांग्रेस प्रत्याशी : राज बब्बर

वाराणसी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों का चयन राहुल गांधी की किसान यात्रा खत्म होने के तुरंत बाद शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी की यात्रा देवरिया से छह सितम्बर को शुरू होगी और गाजियाबाद तक जायेगी।`27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा लेकर चंदौली जाने से पहले रविवार को राजबब्बर हथुआ मार्केट स्थित होटल पल्लवी में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। शीला दीक्षित के बनारस से चुनाव लड़ने की चर्चा के बारे में पूछने पर कहा कि सूची घोषित होने के बाद यह सामने आ जायेगा। राज बब्बर ने यह भी कहा कि कांग्रेस यूपी में किसी दूसरे दल से तालमेल नहीं करेगी और अपने बूते सरकार बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों व्यापारियों को डरा रहे हैं। जो भाजपा से जुड़े हैं, वे उनके लिए साहूकार हैं, जो नहीं जुड़े वे सब चोर हैं। बब्बर ने कहा कि अमित शाह अब उत्तर प्रदेश के समाज को तोड़ने आये हैं। दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मजदूरों, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों की बात करते हैं और इन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस की यात्राओं में भीड़ नहीं लोग जुट रहे हैं। यह सोनिया गांधी की वाराणसी यात्रा में भी स्पष्ट हो चुका है।

Related

UP 3287048728081758215

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item