aajtaktimes

आजम खां की मीडिया को चुनौती- कहा नाचने वाली के साथ भी छापो मेरी फोटो

लखनऊ । मानव तस्करी के मामले में पीतलनगरी मुरादाबाद से गिरफ्तार आफाक बाकरी के साथ फोटो वायरल होने से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां बेहद तिलमिलाए हैं। रामपुर में कल अपने बेटे के साथ जनसभा में आजम खां मीडिया पर जमकर बरसे और सभी की ईंट से ईंट बजाने की धमकी भी दी। इस दौरान आजम खां ने मीडिया से कहा कि मैंने तो नाचने वाली को भी सांसद बनाया है, उसके साथ भी मेरी फोटो छापो।

समाजवादी पार्टी के बेहद फायरब्रांड तथा कद्दावर नेता और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां का एक फोटो मीडिया में आया है। इस फोटो में वह सेक्स रैकेट के सरगना आफाक बाकरी के साथ खड़े हैं।

जिस पर आजम खां बेहद भड़के हैं और मीडिया पर बरसते-बरसते अपशब्द भी बोल गए। अगर अखबार को चलाने के लिए अय्याशी का रास्ता इख्तियार किया गया तो अखबारों के खिलाफ हमारी खुली जंग होगी।
आजम खां ने कल रामपुर के स्वार तहसील में ऐसा बयान दिया, जिसकी जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता है।
स्वार तहसील में जनसभा में बौखलाए आजम खां ने मीडिया पर जोरदार हमला बोला। दिल्ली के सेक्स रैकेट के सरगना आफाक बाकरी के साथ तस्वीरें वायरल होने से खफा आजम खां ने कहा कि हम सियासतदारों के साथ तो संत भी खड़ा होगा, सूफी भी खड़ा होगा।
इसके बाद आजम खां ने जो कहा, वो चौंकाने वाला था। आजम खां ने कहा कि हमारे साथ वेश्या और दलाल भी खड़े हो सकते हैं। आजम इतने पर ही नहीं रूके। इशारों-इशारों में रामपुर से सांसद रही जया प्रदा को भी अपने बयान में लपेट लिया। आजम ने बिना नाम लिए कहा कि हमने तो नाचने वाली को भी सांसद बना दिया अगर छापना ही है तो उनके साथ भी हमारा फोटो छापो।
आजम खां समाजवादी पार्टी के बेहद फायरब्रांड नेता है, वह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों तथा विवादों में रहते हैं

Related

UP 4391668005156284080

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item