aajtaktimes

सुहागिनों ने पति के दीर्घायु के लिये रखा निराजल व्रत

जौनपुर। पति के दीर्घायु की कामना के लिये रखा जाने वाला हरितालिका तीज का पर्व रविवार को पूरी आस्था एवं विश्वास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। इस व्रत के मद्देनजर विवाहिताएं आज रात 12 बजे से ही व्रत रखीं जो निराजल है। शाम को भगवान शिव के मन्दिर मं जाकर माता पार्वती के समक्ष विधिवत् पूजन कीं। देखा गया कि व्रती महिलाएं स्नान आदि के बाद नये परिधान पहनीं और सोलहों श्रृंगार कीं इसके बाद मन्दिर पहुंचकर सिन्दूर, रोरी, मिठाई, श्रृंगार का सामान रखकर पूजा-पाठ कीं। मान्यता है कि यह व्रत पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिये रखा गया था। उसी परम्परा का निर्वहन करते हुये सुहागिन महिलाएं निराजल व्रत रखकर पति की दीर्घायु के लिये कामना कीं। इसी के बाबत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित देवी मन्दिरों में जहां पूजा-पाठ करने वाली महिलाओं की भीड़ उमड़ी, वहीं उनके साथ बच्चों सहित अन्य लोग गये थे। दाम्पत्य जीवन में समरसता तथा अखण्ड सौभाग्य की प्रतीक हरितालिका तीज को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा। रात 12 बजे से लेकर पूरे दिन व्रत रहने के बाद सायंकाल पूजन करके महिलाएं पति सहित बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लीं। साथ ही शिव-पार्वती की छोटी प्रतिमाओं के समक्ष हरितालिका तीज व्रत की कथा कीं। मध्य रात्रि में आकाश में तरई देखकर व्रती महिलाएं व्रत का पारण कीं जहां पति द्वारा उन्हें पानी पिलाया गया।

Related

UP 3697200263737032247

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item