aajtaktimes

शशांक को पुनः चुना गया श्री दुर्गा पूजा महासमिति का अध्यक्ष

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक रविवार को नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर के प्रांगण में हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने किया। इस दौरान समस्त पूजन समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे जिन्होंने पूजन व्यवस्था से सम्बन्धित व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई जिस पर कहा गया कि महासमिति का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपेगा। इसी क्रम में यह भी बताया गया कि सत्र 2015 का पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 25 सितम्बर को होगा। बैठक की अगली कड़ी में सत्र 2016 के प्रबन्ध कारिणी के चयन पर चर्चा हुई जिस पर सर्वसम्मत से वर्तमान अध्यक्ष शशांक सिंह रानू को पुनः अध्यक्ष चयनित किया गया। इसके साथ ही मनीषदेव को महासचिव के लिये चयनित किया गया। इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक का संचालन विजय सिंह बागी ने किया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश जायसवाल, इन्द्रभान सिंह, विनोद जायसवाल, चन्द्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह एडवोेट, श्रीकांत माहेश्वरी, शोभनाथ आर्य, निखिलेश सिंह, उमेश श्रीवास्तव, मोती लाल यादव, धीरज जायसवाल, राजकेशर यादव, लालचन्द्र निषाद, राधेकृष्ण ओझा, मनीष गुप्ता, लालमन निषाद, पुनीत पंकज, अनिल साहू, गणेश साहू आदि मौजूद रहे।

Related

UP 4696817959999122501

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item