aajtaktimes

स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है योगः अचल हरीमूर्ति

जौनपुर। जन-जन तक योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ रखने के साथ युवाओं में बढ़ती नशा की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत बालिका इण्टर कालेज शाहगंज में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें युवाओं में योग के प्रति बहुत ही उत्साह दिखा। योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास कराते हुए प्रान्तीय प्रभारी सुरेन्द्र योगी व अचल हरीमूर्ति द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से अष्टांग योग का अनुपालन करते हुये निरन्तरता के साथ क्रियात्मक अभ्यास करने से युवाओं के साथ हर व्यक्ति नशा से मुक्ति प्राप्त कर अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाते हुये स्वस्थ समाज के साथ स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। योग के क्रियात्मक अभ्यासों के क्रम में रोगानुसार विविध प्रकार के आसनों, व्यायामों, आसनों, प्राणायामों सहित ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शशिभूषण यादव, कृष्ण मुरारी आर्य, मनोज योगी, विरेन्द्र योगी, डा. आरपी सिंह, शिवकुमार, डा. प्रेमचन्द्र, विजय शंकर पाण्डेय, राजेश चौबे, दीपक जायसवाल, संजय योगी, ममता भट्ट, किरन यादव, एकता, नीलम, अन्जुम श्रीवास्तव, प्रतिभा, स्वाती के अलावा सैकड़ों लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Related

UP 1744769974322102022

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item