aajtaktimes

लाखों ने सेंध लगाकर लाखों का माल उड़ाया

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव में बीती रात चोरों ने लालचन्द राजभर के घर से लाखों रूपये का सामान साफ कर दिया जिसकी जानकारी रविवार को सुबह हुई। पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर के पीछे सेंध काटकर घर में आये और इसके बाद घर में रखे सारे सामान को लेकर फरार हो गये। सुबह जब घर के लोग उठे तो देखे कि सारा सामान गायब है। पीड़ित के अनुसार अटैची व बाक्स घर से कुछ दूर पर मिला। यह चोरी तब हुई जब तक घर के सभी लोग घर के बाहर सोये थे। इस प्रकरण में जब थानाध्यक्ष से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि बीती रात चोरी हुई है। मौके पर पुलिस गयी थी। मगर अभी इस मामले में हमारे पास कोई तहरीर नहीं आयी है।

Related

UP 2315136717139130472

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item