aajtaktimes

बदमाश ने व्यापारी को मारी गोली, बाइक लेकर फरार

जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र में व्यापारी गोली मारकर बदमाश उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गये। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्हे मौर्य सवंसा के अस्थायी निवासी हैं जो महाराजगंज बाजार में किराने की दुकान चलाते हैं। रोज की भांति वह दुकान बंद करके वह घर जा रहा था कि रास्ते में विपिन बालिका इण्टर कालेज के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाश उसे रोक लिये। जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाश हवाई फायरिंग करते हुये उन्हें भी घायल कर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गये। घायलावस्था में व्यापारी को उपचार हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। उधर सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अरविन्द यादव पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंकर मुआयना व पूछताछ किये।

Related

UP 7561363202891483884

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item