15 को भूख हड़ताल करेंगे मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/15_4.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष साजिद खान उपस्थित रहे जिन्होंने सभी कर्मचारियों को 15 सितम्बर को होने वाली भूख हड़ताल के लिये अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने को कहा। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुमैल हैदर, दीप नारायण, सुनील कुमार, मो. अली, मो. फुरहान आदि उपस्थित रहे।

