aajtaktimes

मेधावी छात्र-छात्राओं को वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित

जौनपुर। शिक्षा इंसान का बेहतरीन जेवर है जो इंसान का चहुंमुखी विकास करता है लेकिन आज हमारा समाज इस क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है जिसकी वजह से वे समाज की मुख्य धारा से वंचित होता जा रहा है और इसी का लाभ उठाकर कुछ लोग युवाओं को गुमराह कर रहे है। उक्त बातें पूर्व विधायक अफजाल अहमद ने मायनारिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के बाद कही। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डा. तसनीम फात्मा व राबिया खातून सदस्य उपभोक्ता फोरम ने कहा कि जब तक हमारे घर की लड़कियां शिक्षित नहीं होंगी तब तक हमारे पीढ़ियां अंधकार में रहेंगी, क्योंकि जब लड़कियां पढ़ेंगी तब अपने बच्चों को सही शिक्षा दे सकेंगी। कार्यक्रम को कारी महमूद बलियावी, डा. नोमान अहमद, अनवारुल हक, आरिफ हबीब, डा. हसीन, डा. शमीम अहमद, शम्स अब्बास ने भी सम्बोधित किया। इससे पहले कार्यक्रम संयोजक हफीज शाह ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शिक्षक कारी महमूद बलियावी, जाकर वास्ती, शम्स अब्बास, जियाउद्दीन, सोहराब को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष हफीज शाह सहित एजाज अहमद, साकिन सिद्दीकी, अजीमुल हसन, मो. आसिम ने किया। इस अवसर पर बेलाल अहमद, बादशाह एडवोकेट, साजिद नेसार, जफर, डा. इरफान, नदीम, फिरोज, राजू, नसीम, तंजील, तुफैल अंसारी, अजमल, मदर आसिफ, डा. अर्शी, शहजादे, अमजद ताबिश मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूखसार अहमद एवं संचालन मेंहदी रजा ने किया।

Related

UP 3220292114234902102

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item