शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस मना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_96.html
जौनपुर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को टीडीपीजी कालेज में शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ विभागाध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह सहित अन्य द्वारा मां सरस्वती व डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। तत्पश्चात् सरस्वती वंदना व स्वागत गीत हुआ जिसके बाद एमएड व बीएड के समस्त छात्राध्यापक व शिक्षिकाओं ने गुरू-शिष्य के अटूट व पवित्र सम्बन्ध पर अपना विचार व्यक्त किया। इसी क्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डा. सुधांशू सिंह, डा. विनय सिंह, डा. रीता सिंह, डा. गीता सिंह, डा. अजीत प्रताप सिंह, डा. श्रद्धा सिंह, डा. सुलेखा सिंह, अभिषेक सिंह, शेखर गुप्ता, मनोज कुमार, शिवशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अजय दूबे व संचालन ज्योति तिवारी एवं रश्मि सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसी क्रम में लायंस क्लब द्वारा 32वां शिक्षक सम्मान समारोह मना जहां शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदानदेने वाले डा. एचपी पुरोहित, डा. पीके सिंह, डा. महमूदा बी, परमेन्द्र सिंह, छाया श्रीवास्तव, विक्रमादित्य मिश्रा, नन्द लाल गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह को अंगवस्त्रम् एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रकाश जी अग्रवाल निवर्तमान डिस्ट्रिक गर्वनर रहे जिन्होंने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। अध्यक्षता रवि श्रीवास्तव एवं संचालन अखिलेश श्रीवास्तव व सै. मो. मुस्तफा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राकेश जायसवाल, डा. क्षितिज शर्मा, राधेरमण जायसवाल, महेन्द्रनाथ सेठ, अरूण त्रिपाठी, विरेन्द्र प्रधान, डा. शिवानन्द अग्रहरि, संजय जायसवाल, मदन गुप्ता, सुरेश चन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।
