aajtaktimes

संत गुरूपद संभव राम एकेडमी में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर। संत गुरूपद संभव राम एकेडमी के प्रांगण में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति व परम्पराओं की जानकारी राधा-कृष्ण की विभिन्न छठाओं द्वारा दी गयी। नन्हे-मुन्ने पुष्परूपी बच्चों द्वारा निकाली राधा-कृष्ण की छवि को मनमोहक रूप से प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्रबन्धक डा. रीना सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी जिसके बाद जब राधा-कृष्ण की छवि के अनुसार गीतों की बौछार हुई तो पूरा माहौल बदल गया। अन्त में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक सदस्य शिल्पी सिंह, अर्चना सिंह, मधुबाला श्रीवास्तव, श्वेता, अर्चना सहित प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 4311802920413522803

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item