अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_65.html
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पूर्व सूचना पर बैठक मियांपुर स्थित एक प्लाजा में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये संस्थाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त हमारे आराध्य हैं। सृष्टि के समस्त जनांे का लेखा-जोखा रखते हैं। यम द्वितीया के दिन उनके पूजन का विधान है। जनपद के समस्त कायस्थों को एकजुट होकर चित्रगुप्त के पूजन में सपरिवार भाग लेना चाहिये।
संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार पूजन आगामी 1 नवम्बर को होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त पूजा को भव्य तरीके से मनाने पर बल दिया। महासचिव सुरेश अस्थाना ने पिछली पूजन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कायस्थों को महासभा से जोड़ने के लिये संगठन को कार्य करना चाहिये। युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने ‘संगत-पंगत’ के माध्यम से प्रत्येक कायस्थों तक पहुंच बनायी जाय जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकें। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी चित्रगुप्त योजनोत्सव को भव्य तरीके से मनाये जाने पर बल दिया। साथ ही जनपद के समस्त कायस्थों से सपरिवार हिस्सा लेने की अपील किया।
इस बैठक में डा. संजय श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, दयाशंकर श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सुमित, सौरभ, शुभम, आशीष, संजय, राजन, रघुवंश, अखिलेश, आनन्द आदि स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव सुरेष अस्थाना ने किया।