देश में सत्ता के बजाय व्यवस्था में हो परिवर्तन: वरूण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_88.html
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के तेजतर्रार सांसद वरूण गांधी ने कहा है कि देश में सत्ता परिवर्तन से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है।
श्री गांधी ने आज यहां कहा कि देश को सत्ता परिवर्तन से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है। उनके मुताबिक, उन्हें यह नहीं समझ आता है कि सांसद और विधायकों की तनख्वाह बढाने की क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “जब मैं संसद में पहुंचा तो मैंने देखा कि कई एमपी सदन में खड़े होकर अपनी सैलरी बढ़ाने की पैरवी कर रहे हैं, मैंने तत्कालीन स्पीकर मीरा कुमार को पत्र लिखकर कहा कि अगर सैलरी बढ़ाई जाती है तो मुझे यह स्वीकार नहीं, मेरी न बढ़ाई जाए।
