aajtaktimes

इं. कृष्ण कुमार जायसवाल बनाये गये रेलवे बोर्ड के सलाहकार

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू को जोनल रेलवे यूजर्स कन्सल्टेटिव कमेटी (जेड.आर.यू.सी.सी.) ने सलाहकार नियुक्त किया है जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड सहित पूर्वोत्तर राज्य का कार्य देखेंगे। यह मनोनयन श्री जायसवाल की कर्मठता पर भारत सरकार के रेल मंत्री द्वारा विशेष रूप से प्रदान की गयी है। इसकी जानकारी होने पर श्री जायसवाल के शुभचिंतकों सहित भाजपाजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश यादव, पियूष जायसवाल, जफराबाद विस क्षेत्र के भाजपा नेता धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद तिवारी एडवोकेट, भागवत पाण्डेय, अजय सिंह प्रधान, सभासद विनय सिंह, संदीप तिवारी, बृजेश सिंह, नवीन सिंह, नीरज सिंह, रामसूरत बिन्द, जगदम्बा पाण्डेय, इं. विजय जायसवाल, सुनील यादव, आशुतोष जायसवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल, अजय यादव, महेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, अजय जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया के अलावा अन्य शुभचिंतकों ने श्री जायसवाल को बधाई दिया है।


Related

UP 7012201803092649706

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item