aajtaktimes

प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये लगा योग प्रशिक्षण शिविर

जौनपुर। चुनौतीपूर्ण सेवा में हर पल तन व मन को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाकर ही अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से एक सिपाही करके समाज की सेवा कर सकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति केवल अपनी प्राचीनतम विद्या योग के नियमित और निरन्तर अभ्यास से सम्भव है। उक्त बातें पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में पुलिस लाइन के मैदान में प्रशिक्षु सिपाहियों के लिये आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिसार निरीक्ष्क कृपाशंकर सिंह ने कही। योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यासों का प्रशिक्षण संस्था के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति, डा. ध्रुवराज योगी व डा. चन्द्रसेन योगी द्वारा कराया जा रहा है। इस अवसर पर चक्रधर दूबे, मनोज कुमार, शिवपूजन, बालेश्वर यादव, राज नारायण सिंह, एजाज अहमद, धनन्जय यादव, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Related

UP 2255348602858894061

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item