aajtaktimes

बिजनौर में पताका लहराने वाले खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

जौनपुर। बिजनौर में गत दिवस आयोजित सब जूनियर व कैडेट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जौनपुर का पताका लहराने वाले ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों के जनपद आगमन पर लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। टीम के कोच आशुतोष सिंह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 31 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया जहां जौनपुर नगर के हरिहरपुर सिंह पब्लिक स्कूल के हर्ष सिंह ने सब जूनियर वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया जबकि अन्य प्रतिभागियों में सेण्ट पैट्रिक स्कूल के राज्यवर्धन सिंह, पारंगत आदित्य सहित रिजवी लर्नर्स के तेजस और श्रेयश ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। श्री सिंह ने बताया कि जिले के सभी खिलाड़ी ए.एस. ताइक्वाण्डो क्लब के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किये।

Related

UP 168344967025316796

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item