बाहुबली मुख़्तार की पार्टी के सुप्रीमो अफ़ज़ाल अंसारी का स्वास्थ्य खराब ,सपा में विलय टला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_522.html
मोहम्मद सोहराब
लखनऊ । सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को तगड़ा झटका लग गया है जबकि सीएम अखिलेश को कुछ दिनों की राहत मिल गयी है। सपा और कौएद का एक अक्टूबर को होने वाला विलय फिलहाल टल गया है अफजाल अंसारी के बीमार होने से लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व कौएद के अफजाल अंसारी के बीच 1 अक्टूबर को बाहुबली मुखतार की पार्टी कौएद व सपा के विलय की घोषणा करने पर सहमति बन गयी थी। मुलायम सिंह यादव ने खुद ही कौएद के नेताओं को लखनऊ बुलाया था ताकि 1 अक्टूबर को विलय की घोषणा की जा सके। कौएद नेताओं ने लखनऊ जाने की तैयारी भी की थी लेकिन अफजाल अंसारी की तबयत खराब हो जाने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। कौएद के सूत्रों की माने तो अफजाल अंसारी ने खुद मुलायम सिंह यादव से बात की और अपने खराब सेहत की जानकारी सपा सुप्रीमो को दी। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने अफजाल अंसारी की बात मान ली है और फिलहाल कुछ दिनों के लिए विलय टाल दिया गया है। अफजाल अंसारी के स्वस्थ होते ही सपा व कौएद का विलय हो जायेगा।

कौएद व सपा का विलय टल जाने से सीएम अखिलेश को कुछ दिनों की राहत मिल गयी है। सीएम अखिलेश इस विलय के खिलाफ है और उनके विरोध को देखते हुए ही पूर्व में किये गये विलय को कैंसिल किया गया था। सपा में अब सारे निर्णय मुलायम सिंह यादव कर रहे हैं और शिवपाल भी चाहते है कि सपा व कौएद का विलय हो जाये।
सीएम अखिलेश को लेकर लग रही अटकले
सीएम अखिलेश को लेकर अटकले लगने लगी है। चर्चा है कि सीएम अखिलेश को घोर विरोध को देखते हुए भी सपा व कौएद का विलय टाल दिया गया है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। फिलहाल विलय टल जाने से सीएम अखिलेश का खेमा कुछ दिनों तक राहत की सांस ले सकता है ।
बता दे 2017मे होने वाले आम चुनाव को देखते हुए सपा नेता गण कौएद का सपा मे बिलय चाहते है ।