aajtaktimes

जौनपुर में खुदाई करते समय एक मजदूर की मौत,मचा कोहराम

जौनपुर । शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट के पास शनिवार को एक गड्ढे की खुदाई कर रहे दो मजदूर उस समय गंभीर रुप से घायल हो गये जब गड्ढे के बगल की भूमि धंस गयी और दोनों उसमें दब गये। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
बताते हैं कि शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट पर संतोष सेठ अण्डरग्राउंड मकान/दुकान बनवा रहे थे। इसके लिए मजदूर लगाये गये थे जो गड्ढा खोद रहे थे। करीब 10 फीट तक गड्ढा खोदा गया था और मजदूर गड्ढे के अंदर से ही खुदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार को गड्ढे के बगल की भूमि अचानक भराकर गड्ढे में गिर गयी और कार्य कर रहे दो मजदूर दिलीप 40 वर्ष निवासी गिरधरपुर सरायख्वाजा और जितेंद्र गौतम 30 वर्ष निवासी जेठपुरा सरायख्वाजा गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे राज कालेज चौकी इंचार्ज अमित कुमार, भंडारी चौकी इंचार्ज अफरोज आलम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया जबकि जितेंद्र का उपचार चल रहा है। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

Related

UP 1547604890202726991

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item