aajtaktimes

मीना रिजवी कालेज में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर। जेसीआई चेतना की अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने जेसीज सप्ताह की शुरुआत करते हुए मीना रिजवी स्कूल में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय 'बेटी बचाओ" तथा 'सेव द अर्थ" रहा जिसमें सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या आज एक ज्वलंत समस्या बन गई है। हम सबको मिलकर लोगों को जागरुक करना होगा तभी समाज में फैली इस कुरीति को दूर किया जा सकता है। पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में नजरा जैनब, मुस्कान बानो तथा प्रथा विश्वकर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रही। सीनियर वर्ग में दरकशा फातिमा, महविश सिद्दीकी तथा सानिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रही। संस्था की ओर से नीतू कल्पना, मधु, चारु, रिचा आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की संयोजिका सोनी जायसवाल ने विद्यालय की प्रिसिंपल डॉ तस्नीम फातिमा तथा शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related

UP 4118004956608285867

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item