सोनभद्र में शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म , दोनों की मौत , मचा कोहराम
सुनील तिवारी
सोनभद्र । जिला अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। प्रसव के लिए आई महिला ने शौचालय में ही बच्चे को जन्म दिया जिससे बच्चे की मौत हो गयी और कुछ देर बाद प्रसूता महिला ने भी दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है वहीँ डिप्टी सीएमओ का कहना है कि एम्बुलेंस कर्मियो ने महिला को जिला अस्पताल लाने में देर कर दी जिससे महिला की हालत बिगड़ती ही गयी। मामले में लापरवाही सामने पर कार्यवाई की जायेगी।
सोनभद्र के पन्नूगंज थाना के रामपुर दिनारी गाँव निवासी महिला बीती रात से ही प्रसव हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से महिला ने शौचालय में बच्चे को जन्म दे दिया जिससे बच्चे की तत्काल मौत हो गयी। कुछ ही मिनट के बाद महिला की मौत हो गयी।
जच्चा बच्चा की मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो में हड़कम्प मच गया और डिप्टी सीएमओ ने मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली। उनका कहना था कि एम्बुलेंस कर्मियो ने महिला को अस्पताल लाने में देरी की जिससे उसकी हालत बिगड़ती गयी और उसकी आज सुबह मृतक बच्चे को शौचालय में जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गयी।
