aajtaktimes

OLX पर लगी स्‍मार्ट बकरों की बोली

स्‍मार्ट और हैंडसम बकरा। बेस्‍ट प्राइज। बकरा और स्‍मार्ट-हैण्‍डसम, जी हां। बकरा खरीदने और बेचने वालों के लिए यह आवाज किसी हाट या बाजार में नहीं लग रही है। इसी तरह के लुभावने ऑफर के साथ अब आप घर बैठे बकरा खरीद या बेच सकते हैं। ओएलएक्‍स पर बकरों की बोली लग रही है। हर नस्‍ल और कीमत का बकरा ओएलएक्‍स पर मौजूद है। बकरीद के लिए बकरा खरीदने और बेचने के लिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
दो दिन बाद बकरीद है। बाजारों में बकरों की खरीद जोर-शोर से चल रही है। दिन के हिसाब से लगने वाली बकरों की हाट में भी खरीदारी हो रही है। कुछ लोग गली-मोहल्‍लों में भी जाकर बकरे खरीद रहे हैं। लेकिन बाजार और हाट के अलावा भी एक जगह और है जहां बकरों को खरीदने-बेचने का धंधा चल रहा है। यह कोई बाजार नहीं जनाब यह है इंटरनेट आनलाइन। ओएलएक्‍स भी बकरों की हाट लगी हुई है। 10 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये और उससे भी अधिक का बकरा ओएलएक्‍स पर बिकने के लिए तैयार है। अब सिर्फ जरूरत है तो ऐसे बकरों के खरीदारों की।

इतना ही नहीं राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र और उत्‍तर प्रदेश की एक दर्जन से अधिक जानी-मानी नस्‍लों के बकरे आनलाइन बेचे और खरीदे जा रहे हैं। जैसे-जैसे बकरीद के दिन नजदीक आ रहे हैं तो बकरों की खरीदारी बढ़ गई है। फोन पर संपर्क कर मोल-भाव भी किया जा रहा है। कुछ लोग मोल-भाव तय होने के बाद एक दूसरे शहर से अपने शहर में बकरा मंगा भी चुके हैं।

Related

World 5427886867247463594

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item