महिला सिपाही से मंगेतर ने किया दुष्कर्म,FIR दर्ज
बृजेश मिश्रा
प्रतापगढ़ । महिला सिपाही के साथ मंगेतर ने शादी से पहले किया दुष्कर्म । दुष्कर्म के बाद शादी के लिए माँगा 20 लाख का दहेज़।14 फरवरी 2016 को हुई थी सगाई।महिला सिपाही के तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज़।भदोही जिले की महिला सिपाही की तैनाती प्रतापगढ़ में है।
उसकी शादी जौनपुर ज़िले के बरसठी थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी जाबिर अली पुत्र शेर अली के साथ तय थी । वो उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है । 14 फरवरी 2016 को सगाई होनी थी इसके पूर्व दिसम्बर माह में जाबिर अली प्रतापगढ़ आया और महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किया । इसके बाद जाबिर के परिजनों ने विवाह करने के लिए दहेज़ में 20 लाख रूपए की मांग करने लगे । दोनों तरफ से पंचायत के बाद भी मामला नहीं सुलझा । इस मामले को लेकर महिला सिपाही ने नगर कोतवाली में जाबिर अली और उसके पिता शेर अली चाचा अनवर , और उसके भाई साबिर तथा आशिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है । शहर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । जाँच की जा रही है ।
