aajtaktimes

बसपा नेता नदीम अशरफ जायसी कांग्रेस में शामिल

लखनऊ  (एएनएस )। वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री नदीम अशरफ जायसी बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के सामने कांग्रेस में शामिल हो गए। बसपा सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। पूर्व में वह युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। माना जा रहा है कि नदीम को सीधे प्रियंका गांधी के कहने के बाद पार्टी की सदस्यता दिलाने का फैसला किया गया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए जायसी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत कार्य किया है। पार्टी छोड़ना उनके जीवन की बड़ी गलती थी, जिसके लिए वह शर्मिन्दा हैं। अब जीवन भर कांग्रेस के लिए काम करेंगे। जायसी रायबरेली के रहने वाले हैं। तिलोई से अपने विधायक डॉ. मोहम्मद मुस्लिम के बसपा में जाने के बाद से ही पार्टी उनके विकल्प की तलाश में थी। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि जायसी जैसे पुराने और मजबूत साथी के पार्टी में आने से मजबूती मिली है।
पूर्व युवा कांग्रेस नेता मुनीश चौधरी एवं जायस नगर पालिका परिषद के 18 सदस्यों ने भी जायसी के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज मेहदी , वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह, विनोद चतुर्वेदी व संगठन प्रभारी फजले मसूद के अलावा सत्यदेव त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, हनुमान त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल, आरपी सिंह, राजेश शुक्ला व अनुसुइया शर्मा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Related

UP 8970772139517596053

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item