भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश की जनता को बरगलाने आते हैं :शिवपाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_587.html
लखनऊ (एएनएस )। समाजवादी पार्टी (सपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) अध्यक्ष अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश की जनता को बरगलाने आते हैं।
श्री यादव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा को झूठ का धुंध फैलाने में महारत हासिल है। उन्होंने श्री शाह से सवाल करते हुए कहा कि वह बताएं कि केन्द्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को कब और किस मद में दिया। इस संबंध में वे श्वेत पत्र जारी करवायें अन्यथा इस झूठे प्रचार के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगे।