चाचा-भतीजा मालामाल, गरीब वहीं का वहीं :शाह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_757.html
लखनऊ (एएनएस )। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश में केन्द्र से भेजे जा रहे पैसे को नीचे तक नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया है कि चाचा-भतीजा मालामाल हो रहें है और गरीब वहीं का वहीं है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय परिर्वतन महारैली को सम्बोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार बहुत पैसे भेज रही है लेकिन चाचा -भतीजे में पैसा बंट जा रहा है गरीब वहीं का वहीं है। अखिलेश यादव सरकार गरीबों का कोई भला नहीं कर रही है। मायावती शासनकाल में भी गरीब उपेक्षित रहा है।