पूर्व जिला प्रमुख के निधन पर शिवसैनिकों ने जताया शोक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_633.html
जौनपुर। नगर के मधारे टोला में स्थित शिवसेना के जिला कार्यालय पर शिवसैनिकों ने शोकसभा किया जहां पूर्व शिवसेना जिला प्रमुख विजय शंकर श्रीवास्तव की मां श्रीमती विभा श्रीवास्तवा (पूर्व भवानी सेना जिला प्रमुख) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। समाजसेवी अवधेश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में जिला प्रमुख संतोष सेठ ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि मां ने शिवसेना संगठन की बागडोर संभाल करके अपने समय में जनपद में शिवसेना की पहचान बनायी थी। विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि मां भवानी उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और मृतका के परिजन को इस दुख के सहन करने की शक्ति दें। शोकसभा में सुधीर वर्मा एडवोकेट, वरूण कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार सेठ, सुखसागर सेठ, संतोष आर्या, विजय मोदनवाल, तारिक सिद्दीकी, दीपचन्द्र यादव, अम्बरीश साहू, महेन्द्र पटेल, राजेश श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, राजित त्रिपाठी के अलावा तमाम शिवसैनिक उपस्थित रहे।

