aajtaktimes

शासी निकाय-ग्राम्य विकास अभिकरण की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शासी निकाय-ग्राम्य विकास अभिकरण की बैठक कलेक्टेªट सभागार हुई जहां सर्वप्रथम राज बहादुर यादव अध्यक्ष जिला पंचायत/जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने बुकें देकर स्वागत किया। इस मौके पर 9 सितम्बर 2015 की कार्यवृत्ति का आख्या पढ़कर सुनाया गया जिस पर सदन ने पुष्टि किया। तत्पश्चात् जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि के रूप में लकी यादव, भागवत पाण्डेय, रमापति यादव, मनोज द्विवेदी, शीमला नन्दन यादव, अजय त्रिपाठी, सतीश सरोज, ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह सहित अन्य ने सड़क, पानी, विद्युत, नलकूप, नहर आदि समस्याओं को उठाया जिस पर अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने समस्याओं के निदान का निर्देश दिया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि सदन की गरिमा के अनुपालन व दिये गये निर्देशों का क्रियान्वायन एक माह के भीतर कराया जायेगा। डीआरडीए के प्रशासनिक मद में वर्ष 2016-17 में केन्द्रांश 20.90 लाख, राज्यांश 66.39 लाख रूपया व ब्याज 0.08 लाख मिलाकर कुल उपलब्धता 87.74 लाख रूपये थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन वर्ष 2016-17 में 334 समूह का गठन 124 रिवालिंग फण्ड, बैंक लिंकेज 48 को कराया गया है। प्रत्येक समूह को 15 हजार रूपये रिवालिंग फण्ड के रूप में खाते में अवमुक्त किया जाता है। वर्ष 2016-17 में 1125 लोहिया ग्रामीण आवास एवं 113 लोहिया आवास विधायक एवं जिलाधिकारी के निवर्तन पर इस प्रकार कुल 1238 आवास आवण्टित किया जाना है। डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत 1237 आवंटित आवासों को अनुमोदन किया गया। वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रति आवास 1.20 लाख रूपये 9323 शासन स्तर से लक्ष्य प्राप्त हुये हैं जिनके आवंटन की कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2015-16 में 8784 इन्दिरा आवास का निर्माण कराया गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना वर्ष 2016-17 में माह सितम्बर तक 7609.48 लाख रूपया उपलब्ध रहा जिसके सापेक्ष 7921.93 लाख रूपये व्यय करते हुये 26.53 लाख मानव दिवस सृजित करते हुये लाभान्वित किया गया है तथा 216 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराया गया है। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।      बैठक का संचालन परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी ने किया।


Related

UP 6948115975731795268

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item