aajtaktimes

जिलास्तरीय ओपेन धीमी गति साइकिल प्रतियोगिता 2 को

जौनपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में लिये गये निर्णय के अनूसार 2 अक्टूबर को गांधी जंयती पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में प्रातः 9 बजे इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में जिलास्तरीय ओपेन धीमी गति साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रविष्टि निःशुल्क है। किसी भी उम्र के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने के आधे घण्टे पूर्व करायी जा सकती है। प्रतियोगिता में प्रथम 6 स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related

UP 4241347945116148777

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item