aajtaktimes

मची भगदड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत आज दोपहर वकालत की परीक्षा के दौरान सीट
पर बैठने को लेकर हुए विवाद में आज दबंग छात्रों ने घात लगाकर विद्यालय
परिसर के सामने एक छात्र पर हथगोलों से जानलेवा हमला किया। दिन दहाड़े
हथगोले चलने के बाद भगदड़ मच गयी। बाद में सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस
ने दबंगो को दौड़ाकर धर दबोचा। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के
मोहल्ला लखपेड़ाबाग निवासी अरुणदीप द्विवेदी छः सितम्बर को जनेस्मा डिग्री
कालेज मंे एलएलबी की परीक्षा देने आया था। इसी दौरान परीक्षा देने आये
जयप्रकाश पुत्र राजेश कुमार निवासी कस्बा मटियारी थाना चिनहट जनपद लखनऊ
से सीट पर बैठने के विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी थी। इसी बात को लेकर आज
दोपहर 11 बजे जयप्रकाश अपने साथ में कस्बे के ही रितेश यादव, विशाल सिंह
व अन्य साथियों के साथ स्कार्पिर्यों गाड़ी में बैठकर जनेस्मा डिग्री
कालेज के गेट पर खड़े हो गये और अरुणदीप का इंतजार करने लगे। जैसे ही अरुण
महाविद्यालय के गेट के पास पहुंचा ही था कि इन दबंगो ने ताबड़तोड़ हथगोले
दागने शुरु कर दिये। हथगोले की आवाज सुनकर विद्यालय परिसर के पास भगदड़ मच
गयी। यह तो अच्छा हुआ कि इस हमले में अरुणदीप को गंभीर चोटे नही आयी।
हथगोलों की आवाज सुनकर कोतवाली पुलिस के जवानों ने नाकाबंदी करके
जयप्रकाश, रितेश और विशाल को धर दबोचा जबकि गाड़ी पर बैठे अन्य चार युवक
भागने में सफल रहे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अरुणदीप की तहरीर पर
मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 8726275991036935704

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item