aajtaktimes

अवैध वसूली की नीयत से बनाया जा रहा टोल प्लाजा: रितेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रितेश कुमार मिश्र एडवोकेट ने शहावपुर में टू-लेन पर अवैध रूप
से बनाये जा रहे टोल प्लाजा के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने
क्रान्ति स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया और नायब तहसीलदार संजय यादव को एक
ज्ञापन सौंपा। जिसको देते समय चेतावनी दी गयी कि 48 घण्टे के अन्दर
टोल-प्लाजा कार्य बन्द नही हुआ तो क्रान्तिकारी आन्दोलन होगा। बाराबंकी
के निकट शहावपुर में टू-लेन पर टोल प्लाजा का निर्माण जनता से अवैध वसूली
की परिकल्पना से किया जा रहा है जिसके सन्दर्भ में सॉस संस्था अध्यक्ष
रितेश मिश्र को बुनकर सर्व समाज एसोसिएशन के अध्यक्ष जबरूद्दीन ने धरने
का समर्थन दिया। जिसमें उक्त अवैध टोल-प्लाजा बन्द होना चाहिए। इस धरने
में ज्ञापन के समय सॉस अध्यक्ष रितेश मिश्र ने प्रशासन को चेतावनी दी कि
मेरा शान्तिप्रिय धरना चेतावनी का स्वरूप है अगर प्रशासन नही जगा तो 48
घण्टे बाद क्रान्तिकारी आन्दोलन जनताहितों के लिए किया जायेगा। चाहे इसके
लिए पुनः जेल भी जाना पड़े तो पीछे नही हटेगें। इस बैठक में मुख्य रूप से
जबरूद्दीन अंसारी, सगीर उल्लाह सर्व समाज एसोसिएशन एवं महेन्द्र यादव,
विपिन श्रीवास्तव, हृदय नरायन अवस्थी, पुरूषोत्तम मिश्रा, पवन मिश्रा,
वेद प्रकाश तिवारी, रमन द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, रईस कादरी, मनोज
मेहरोत्रा, अब्दुल सलाम, प्रवीन शर्मा, नीलाम्बुज दीक्षित, अतुल पाण्डेय,
अशफाक अली समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 2125261864347981582

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item