aajtaktimes

निन्दूरा ब्लाक में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले ग्राम्य विकास मंत्री

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कार्यकर्ता ही संगठन की जान होता है जो बूथ पर अपने नेता के
लिए लड़ाई लड़ता है और चुनाव जिताने में अपनी भूमिका निभाता है। उक्त विचार
आज विकास खण्ड निन्दूरा के एनआईटी कालेज के मैदान में बूथ स्तरीय
कार्यकर्ता सम्मेलन मे मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह
‘गोप’ ने व्यक्त किये श्री गोप ने कहा यह जिला समाजवादियों का है क्योंकि
जितना बड़ा संगठन सपा के पास उतना किसी के पास नहीं उन्होंने दावा किया कि
निश्चित तौर पर बाराबंकी में पुनः छः सीटों पर कब्जा सपा का होगा उन्होने
मंत्री फरीद महफूज किदवाई के द्वारा कराये गये क्षेत्र में विकास कार्यों
की पुरजोर प्रशंसा की। प्राविधिक शिखा मंत्री फरीद महफूज किदवाई ने कहा
कि मैं अपने क्षेत्र के कार्यकर्ता और जनता का ऋणि हूँ जिन्होंने मुझे
जिताने से लेकर हर कदम पर साथ दिया श्री किदवाई सम्मेलन में आये हुए सभी
लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि आप से मैं मजबूत हूँ आप नहीं मजबूती
देेंगे तो कुछ नही कर पाऊँगा अपार भीड़ को देख कर गद-गद श्री किदवाई ने
कहा आपका मैं एहसान मंद रहूँगा। कुर्सी विधान के बूथ स्तरीय सम्मेलन को
मुख्य रूप से एमएलसी राजेश यादव राजू, सदर विधायक सुरेश यादव, जैदपुर
विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व मंत्री राकेश
वर्मा, कुसुम दत्ता सिंह, इजहार हुसैन एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य नसीम
गुड्डू, निन्दूरा प्रमुख चन्द्रशेखर गुप्ता, मुल्हेराम यादव, सुरेश यादव,
मो. अयाज खां, मुबस्सीर आलम आदि लोगों ने सम्बोधित किया। संचालन जिला
सचिव राम मिलन यादव ने किया। इस अवसर पर अहमद सलमान, आशीष सिंह आर्यन,
अनिल वर्मा, हुमायू नईम खान, प्रीतम सिंह वर्मा, सुनील सोनी, छत्रपाल
यादव, जमील अंसारी, प्रभाकर सिंह, रिजवान अंसारी सहित भारी संख्या में
प्रधानगण व क्षेत्र पंचायत सदस्य व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 4262724357458866133

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item