aajtaktimes

लापरवाही बरतने पर दरोगा व दो सिपाही लाइन हाजिर

जौनपुर। मड़ियाहूं थाने के एक दरोगा व दो सिपाहियों को कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में आरक्षी अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मड़ियाहूं तहसील में कार्यरत लेखपाल महेन्द्र यादव बीते 31 अगस्त को दिलावरपुर गांव में एक अवैध निर्माण को रुकवाने गये थे। इस पर वहां मौजूद अवांछनीय तत्वों ने उनसे मारपीट कर लिया। मौके पर मौजूद दरोगा सूर्यनाथ यादव, दो सिपाही रवीन्द्र पटेल व अभय सिंह ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसकी शिकायत तहसीलदार मड़ियाहूं ने आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना ने किया। इसको गम्भीरता से लेते हुये उन्होंने दरोगा व दोनांे सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।

Related

UP 8386561846153176273

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item