aajtaktimes

सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश-शिवपाल समर्थक हुए आमने सामने

लखनऊ (एएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भले ही परिवार में किसी प्रकार की फूट से इन्कार कर रहे हैं लेकिन आज एक बार फिर अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के समर्थक आमने- सामने आ गये। पार्टी कार्यालय के बाहर आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थकों ने उन्हें फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों ने भी पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।इस बीच अखिलेश समर्थको ने शिवपाल के साथ काम करने से भी इंकार कर दिया है जिसके चलते एक बार फिर मामला गर्म हो गया है । गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से सपा परिवार में तकरार चल रही थी जिसे सुलझाने के लिए सपा सुप्रीमो को दिल्ली से अचानक लखनऊ आना पडा था। उन्होने दावा किया कि सपा परिवार में कोई फूट नही है और कहा कि जो भी आपसी विवाद था सुलझ गया है।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि “मेरे जीते जी सपा में टूट नहीं हो सकती। सब ठीक हो गया। गायत्री प्रसाद प्रजापति को फिर से मंत्री बनाया जायेगा और शिवपाल यादव को सभी विभाग वापस दिये जायेंगे।”मुलायम सिंह यादव के सामने ही कल पार्टी कार्यालय में शिवपाल यादव के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। हालांकि पार्टी अध्यक्ष ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को कई बार डांटा।
श्री यादव ने कहा कि पिता और पुत्र में विवाद होना आम बात है लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि अखिलेश उनकी बात नहीं टालेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव के घर जायेंगे।

Related

UP 6522032573959011747

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item