गोरखपुर मे झील में मिली दो बच्चियों की लाश, फैली सनसनी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_732.html
गोरखपुर, । यूपी के गोरखपुर जिले के कूड़ाघाट इलाक़े में स्थित रामगढ़ झील में मंगलवार की सुबह दो बच्चियों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने झील में दोनों बच्चियों की लाश बहते देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लाशों को बाहर निकलवाया। एक की उम्र 10 साल है तो दूसरी की 3 साल के आस-पास। झील के किनारे भारी भीड़ जुट गई है। दोनो बच्चियों की पहचान नहीं हो पाई।
झील के किनारे महिला की एक जोड़ी चप्पलें पड़ी भी मिली हैं। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं किसी महिला ने तो बेटियों के साथ झील में कूदकर आत्महत्या नहीं कर ली है! हालांकि आस-पास किसी महिला की लाश नहीं मिली है और चप्पलों के अलावा कोई अन्य सामान भी।

