aajtaktimes

डेंगू के कहर के बीच स्वास्थ्यकर्मियों की हडताल से विपक्ष के तेवर तल्ख

लखनऊ (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में जारी डेंगू के कहर के बीच स्वास्थ्यकर्मियों के आज हडताल की घोषणा से विपक्ष के तेवर तल्ख हैं और उनका आरोप है कि सरकार अपने पारिवारिक झगडे में उलझी हुई है तथा लोग बेमौत मर रहे हैं।
विपक्ष का दावा है कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रहे मुन्ना सिंह चौहान समेत सौ से अधिक मौतें डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमांरियों से हो चुके हैं लेकिन सत्तारुढ “ यादव परिवार् ”अपने झगडे में फंसा हुआ है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा है। इससे अलग स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल माझी का दावा है कि 18 सितम्बर तक केवल तीन लोगों की मृत्यु डेंगू से हुई है। सात सौ तैंतीस मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू का जितना प्रकोप है उससे ज्यादा अफवाह फैलाया जा रहा है।
श्री मांझी के इस बयान से विपक्ष आग बबूला है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सरकार यूं तो हर मोर्चे पर विफल है लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार भी मुख्यमंत्री के पास है। लोगों की जान जा रही है । मुख्यमंत्री पारिवारिक झगडे को निपटाने में ही व्यस्त हैं । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ही स्वास्थ्य विभाग के भी मंत्री हैं इसलिए डेंगू से मरने वालों की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यदि पारिवारिक झगडे से उबर गये हों तो अब मरीजों की भी सुधि ले लें ताकि डेंगू से और मौतें न हो सकें।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह मुन्ना ने कहा कि अफसोस की बात है कि डेंगू लोगों को निगल रहा है और सत्तारुढ पार्टी झगडे में व्यस्त है।

Related

UP 5501180153500793499

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item