किराये के जनरेटर से हुआ एसडीओ विद्युत का विदाई समारोह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_782.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से
उतर गयी है। यहां तक की विद्युत विभाग के एसडीओ का जब विदाई समारोह
आयोजित किया गया था। तो किराये के जनरेटर से विद्युत सप्लाई चल रही थी।
जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, तहसील हैदरगढ़
क्षेत्र में इन दिनों विद्युत सप्लाई पूरी तरह से ध्वस्त है। यहां पर न
तो बिजली आने का समय है और न ही जाने की समय है। जिससे कस्बावासी पूरी
तरह से त्रस्त हैं। शुक्रवार की शाम को जब एसडीओ हैदरगढ़ जेपी गौतम का
विदाई समारोह कार्यक्रम था तो उनके विदाई कार्यक्रम में बिजली विभाग के
अधिकारियो और कर्मचारियों ने कोई कोर कसर बाकी नही रखी थी। लेकिन सबसे
मजेदार बात यह थी कि विद्युत उपकेन्द्र हैदरगढ़ में आयोजित इस समारोह में
किराये का जनरेटर लगाया गया था और उसी के सहारे विदाई समारोह कार्यक्रम
सम्पन्न हुआ। वैसे जिस समय यह कार्यक्रम चल रहा था उस समय सारणी के
अनुसार, हैदरगढ़ में सप्लाई होनी चाहिये थी।