aajtaktimes

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन लखनऊ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक के
निर्देशन मे बीती रात 10 से 2 बजे के मध्य जनपद मे हाईवे पेट्रोलिंग,
सराय, ढाबों, सिनेमा घरों, शराब की दुकानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन,
पेट्रोल पम्पों व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जो देर रात्रि मे वाहनों से
घटना कारित करते है। संदिग्ध वाहनो, वांछित अभियुक्तों के चेकिंग का
अभियान चलाया गया। जिसमे जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो मे कुल 58 स्थानों
पर 1046 दो पहिया वाहन, 500 चार पहिया वाहन तथा कुल 1174 संदिग्ध
व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। जिसमें 146 वाहनों का चालान किया गया एवं 5
वाहन सीज किये गये और 17200 रूपये शमन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान
रात्रि मे पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह द्वारा स्वयं कई थाना क्षेत्रो मे
चेकिंग की गयी।

Related

UP 2607860745805201103

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item