aajtaktimes

एडीएम और एएसपी से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मण्डल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम ठठेरपुर अन्तर्गत थाना रामनगर निवासी विनोद कुमार वर्मा
की हत्या को लेकर उपजे विवाद को संज्ञान मे लेते हुये भारतीय जनता पार्टी
का एक प्रतिनिधि मण्डल भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के नेतृत्व मे
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह से
मिला व और मांग की तत्काल मृतक किसान विनोद कुमार वर्मा के परिवार के एक
सदस्य को सरकारी नौकरी व 20 लाख रूपये दिलाये जाये। प्रदेश उपाध्यक्ष
किसान नेता सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू‘ ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुये
कहा की ग्रामीणो और भाजपा कार्यकर्ताओ पर लाठी चार्ज की जितनी भी निंदा
की जाये कम है, अन्नदाता किसान भूख से या अन्य किसी प्रशासनिक अक्षमता के
कारण मरता है तो हम सबका सर शर्म से झुक जाता है। श्री सिद्धू ने उपस्थित
अधिकारियो से लाठी चार्ज व हत्या की जांच कर मुकदमा दर्ज किये जाने की
मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने प्रशासन को चेतायां की
यदि समय के अन्दर प्रशासन ने कोई ठोस कार्यवाही नही की और न ही पीड़ित
पक्षो को न्याय शुलभ कराया तो भारतीय जनता पार्टी जनपद मे एक बड़ा अन्दोलन
खड़ा करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि
मण्डल मे विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता केदार बक्श सिंह, शरद अवस्थी,
संतोष सिंह, हर्षित वर्मा, कपिल देव कुशमेष, प्रशान्त कुुमार मिश्र, वैभव
मिश्र व आईटी विभाग अवध क्षेत्र पवनेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Related

UP 3178533385215400343

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item