aajtaktimes

मुख़्तार अंसारी जौनपुर से लड़ सकते है विधानसभा चुनाव !



जौनपुर । बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी जौनपुर से लड़ सकते है विधानसभा चुनाव । इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है । परंतु सियासी हलको में चर्चा जोरों पर है । मुख़्तार अंसारी के चुनाव लड़ने से ज़िले का सियासी पारा भी चढ़ जायेगा । ऐसा माना जा रहा है कि अगर कौमी एकता दल का सपा में विलय या समझौता होता है तो समाजवादी पार्टी मुख़्तार अंसारी को जौनपुर की किसी भी विधानसभा से प्रत्याशी बना सकती है । जिससे ज़िले की 9 विधानसभा सहित जौनपुर से सटे ज़िलों की विधानसभा पर भी समाजवादी पार्टी को सीधा लाभ मिलेगा ।
कौमी एकता दल के नेता बाहुबली मुख़्तार अंसारी की समाजवादी पार्टी से नज़दीकियों का राजनीतिज्ञ कई अर्थ निकाल रहे है । चर्चा है कि मुख़्तार अंसारी की सपा में इंट्री के बाद समाजवादी पार्टी कई लोगो का टिकट काट भी सकती है । वैसे मुख़्तार अंसारी  कौमी एकता दल के सपा में विलय के खिलाफ है उनका कहना ये है कि समाजवादी पार्टी से कौमी एकता दल समझौता कर सकता है । ऐसे में विलय हो या समझौता चर्चा ये है कि मुख़्तार अंसारी जौनपुर से विधानसभा चुनाव लड़ सकते है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी मुख़्तार अंसारी को लड़ा कर मुस्लिम वोटों को एकजाई करने की फिराक में है । लोगो में चर्चा है कि मुख़्तार के लड़ने से समाजवादी पार्टी को इसका लाभ ज़रूर मिलेगा ।

Related

World 1758763861215315823

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item