aajtaktimes

विश्व हिन्दू सेवा संघ ने पाकिस्तानी झण्डा व पीएम का फूंका पुतला

जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश शुक्ला व प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुशवाहा के नेतृत्व में नगर पालिका से कोतलाली चौराहे तक पदयात्रा के रूप में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया जिसे बाद कोतवाली चौराहे पर पाकिस्तान् का झण्डा व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष विकास अग्रहरि ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग किया कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाब दिया जाय। प्रदेश अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादियों को वह आर्थिक संरक्षण दे रखा है। इस अवसर पर विष्णु गोस्वामी, सतीश सेठ, राजकुमार बिन्द, रामकुमार, सर्वेस यादव, करन शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, विनय मौर्य, शुभम प्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, रोहित मौर्य, दीपक सोनी, सुनील, नवजीवन, मृत्युन्जय शुक्ला के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 6484688425847369978

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item