aajtaktimes

पंकज सोनकर बनाये गये चुनाव अभियान समिति के सदस्य

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष संजय सिंह के अनुमोदन पर यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज सोनकर को वाराणसी मण्डल के प्रभारी अजय राय की कार्यकारिणी में शामिल किया गया। मालूम हो कि समिति द्वारा मण्डल के समस्त विधानसभा में 3-3 मजबूत प्रत्याशियों का चयन कर केन्द्रीय कार्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजने की जिम्मेदारी कार्यकारिणी को मिली है। यह समिति चुनाव तक समस्त चुनावी गतिविधियों का संचालन करेगी। श्री सोनकर को चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाये जाने पर पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री शेर बहादुर सिंह, सेवादल के प्रदेश संगठन सचिव आदर्श सेठ ‘गुड्डू’, देवानन्द मिश्रा, डा. रामचन्द्र पाण्डेय, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, ज्ञानेश सिंह, प्रवीण सिंह, सरवर अहमद, आजम जैदी, अवी वक्कास, सेवादल अध्यक्ष अमित तिवारी, इन्दमणि दूबे, सुजीत सिंह, आलोक सिंह, अनिल सोनकर, विकास तिवारी, बबलू गुप्ता, संजय साहू, रजनीश सोनकर सहित तमाम कांग्रेसजनों ने बधाई दिया है।

Related

UP 3474959670576791147

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item