aajtaktimes

आमसभा में उपस्थित लोगों ने जम्मू के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति की आमसभा नखास के विसर्जन घाट पर स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर के प्रांगण में हुई। इस मौके पर सर्वप्रथम महासमिति के नवचयनित अध्यक्ष चन्द्रशेखर ‘बबलू’ एवं महासचिव लाल बहादुर यादव ‘नैपाली’ का समितियों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। तत्पश्चात् संरक्षक मण्डल ने दो दिन के अन्दर कार्यकारिणी गठित कर घोषणा करने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी मां लक्ष्मी पूजनोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह पर चर्चा हुई। सभा को संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट के अलावा नवचयनित अध्यक्ष चन्द्रशेखर, महासचिव श्री यादव, संरक्षक दीपक चिटकारिया, रामजी जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुये अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सभा की अध्यक्षता संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट एवं संचालन संरक्षक रामजी जायसवाल ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष डा. राम नारायण सिंह, संरक्षक विजय सिंह, संजय अस्थाना, डा. कमलेश, सूरज निषाद, राजकुमार विश्वकर्मा, शिवचरन निषाद, राम आशीष विश्वकर्मा, राहुल सिंह, रोहन सिंह, रितेश विश्वकर्मा, बृजेश यादव, दीपक अग्रहरि, संदीप चौरसिया, राजेन्द्र निषाद, श्याम कुमार सैनी, धीरज जायसवाल, रोहित सिंह, दीपक राज जायसवाल, सरदार बिट्टू सिंह, लक्ष्मीकांत प्रजापति, प्रदीप साहू, अक्षत पंडित सुयश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Related

UP 7320288851401558685

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item