एक घर से ढाई लाख की चोरी, ग्रामीणों में दहशत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_864.html
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत बीती रात शातिर चोरों ने एक घर से
करीब दो लाख के जेवरात व .चालीस हजार रुपये नकद चोरी करके फरार हो गये।
पीड़ित ने कोतवाली में जाकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु
कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीती रात कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम
वीजापुर निवासी राजकुमार रावत के घर को शातिर चोरों ने अपना निशाना
बनाया। चोर घर के पीछे रस्सी के सहारे छत पर चढ़ गये और उसके बाद जीने के
माध्यम से बरामदे में आ गये। बाद में चोरों ने कमरों में रखे बक्सों का
ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद व अन्य कीमती
समान उठा ले गये। घटना के समय गृहस्वामी घर के बाहर परिवार सहित सो रहा
था। सुबह जब वह उठा तो उसको घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली
हैदरगढ़ में जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
गौरतलब हो कि कस्बा हैदरगढ़ में शातिर चोरों का गिरोह सक्रिय है और पिछले
एक पखवारे के अन्दर चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है। लेकिन इन
घटनाआंे में से पुलिस ने किसी भी घटना का मुकदमा दर्ज नही किया है।