aajtaktimes

सैकड़ो ने ली कांग्रेस की सदस्यता

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता का मान सम्मान सुरक्षित हैं,
भाजपा, सपा, बसपा अहंकार में डूबे ऐसे राजनैतिक दल हैं जिसमें कार्यकर्ता
का मान सम्मान सुरक्षित नही हैं। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद
डॉ.पी.एल.पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर विकास खण्ड निन्दूरा के
कांग्रेस अध्यक्ष मो. शफी आजाद के भागीरथी प्रयास से विकास खण्ड निन्दूरा
के जमीनी कार्यकर्ता सपा के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव द्वारा समाजवादी
पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र देकर अपने सैकड़ो साथियों के साथ
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के पश्चात् उनको विश्वास दिलाते
हुए व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा तथा
संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया। सांसद के ओबरी आवास पर दिनेश
यादव के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप
से सोनू वर्मा, दीपचन्द्र यादव, देशराज वर्मा, रवि वर्मा, रजनीश रावत,
राकेश रावत, ओंकार वर्मा, बेधड़क यादव, बाबूराम गौतम, रामशंकर, अमर सिंह
पाल, मोहर्रम अली, शिवलाल पाल, मो. साबिर, बब्लू यादव, कलेश्वर यादव,
रामनरेश यादव, रामकरन यादव सहित लगभग 150 कार्यकर्ता थे। कांग्रेस
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए अंग वस्त्र
भेंटकर उन्हें विधिवत् कांग्रेस पार्टी में शामिल किये जाने की घोषणा की।

Related

UP 3202977707764757512

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item