aajtaktimes

चोरी की चार मोटर साइकिलें बरामद

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नवागत कप्तान राजू बाबू सिंह के आने के बाद से महीनो से सो रही
थानों की पुलिस अब सक्रिय हो गयी है। आये दिन पुलिस कहीं न कहीं किसी न
किसी घटना का खुलासा करके कप्तान के सामने वाह वाही लूटने का प्रयास कर
रही है। इसी क्रम में बीती रात सुबेहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर
वाहन चोरों के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके पास से चोरी
की चार मोटर साइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक
ने इस गुडवर्क पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद ईनाम देने की घोषणा
की है। एक पखवारा पूर्व जब जनपद गोण्डा से आये पुलिस अधीक्षक राजू बाबू
सिंह ने जिले की कमान संभाली तो उस समय जिले में पुलिस का रामराज कायम
था। न तो थानों और कोतवाली की पुलिस मुकदमे दर्ज करती थी और न ही घटनाओं
का खुलासा करने का प्रयास ही करती थी। लेकिन नये कप्तान के आने के बाद से
जनपद के सभी कोतवाली के कोतवाल और थानो के थानाध्यक्ष अपनी अपनी कुर्सी
बचाने के खातिर आये दिन कहीं न कहीं किसी न किसी तरह का गुडवर्क करके
अपने आपको अव्वल साबित करने में लगे हुए हैं। बीती रात थाना सुबेहा पुलिस
ने कप्तान के निर्देश पर वाहन चेकिंग का अभियान चलाया और देवीगंज सुबेहा
राजमार्ग पर स्थित गोमती नदी राजघाट पुल के पास तीन व्यक्तियों को रोका
और कागजात दिखाने की बात कही। पुलिस को देखकर तीनों व्यक्ति भागने लगे
जिनको बाद में सुबेहा थाना प्रभारी व अन्य सहयोगियों ने दौड़ाकर धर दबोचा।
पकड़े गये तीनो व्यक्ति जिसमें थाना सुबेहा के राजघाट सराय निवासी जावेद
पुत्र इंसान अली थाना सुबेहा के ही सैदापुर निवासी सल्लन उर्फ सोनू पुत्र
अब्दुल रसीद व इसी गांव के निवासी बृजेश कुमार यादव पुत्र धर्मराज थे। जब
पुलिस ने इन तीनो व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि
दोनो मोटर साइकिल चोरी की है। पुलिस ने जावेद की निशादेही पर दो मोटर
साइकिले, सहकारी समिति के भवन के खण्डहर से बरामद की। घटना के बारे में
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि इन लोगों का एक गिरोह है। यह लोग
राजधानी लखनऊ और बाराबंकी शहर से गाड़ी चुराकर के सस्ते दामों में मोटर
साइकिल बेच देते हैं। उन्होने बताया कि बरामद मोटर साइकिलें राजधानी लखनऊ
से चुरायी गयी थी। पुलिस अधीक्षक ने इस गुडवर्क से खुश होकर पुलिस टीम को
पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।

Related

UP 1132084910919550001

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item